एक्सक्लूसिव खबरेंरुद्रप्रयाग

रूद्रप्रयाग नगर पालिका अध्यक्ष सन्तोष रावत ने कि नयी पहल शुरू

जनशिकायत निवारण केन्द्र का किया उद्घाटन


रूद्रप्रयाग नगर पालिका अध्यक्ष ने कि नयी पहल शुरू।
जनशिकायत निवारण केन्द्र का किया उद्घाटन।
जनता अपनी शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से कर पायेगी अपनी शिकायत और समाधान ।

एंकर- रूद्रप्रयाग नगर पालिका नवनियुक्त अध्यक्ष ने अपने मेनेफेस्टों में पहली प्राथमिकता में जनता की समस्या के समाधान के लिए जन शिकायत निवारण केन्द्र खोलने की मांग लोगों से कि थी जो आज नगर पालिका अध्यक्ष ने जनशिकायत निवारण केन्द्र का विधिवत उद्घाट्न कर विधिवत रूप से आरम्भ कर दिया है। इस अवसर पर नगर पालिका के अध्यक्ष व सभी वार्ड के सभासद और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और क्षेत्रीय जनता मौजूद थी।
बीओ- इस अवसर पर सभासदों और नगर के लोगों ने अध्यक्ष द्धारा उठाये गये इस कदम की सराहना की और कहा कि इससे पूरे प्रान्त के लोग भी लाभ उठायेगें। जिस प्रकार हर विभाग का अपना जनशिकायत निवारण केन्द्र होता है। चाहे मुख्य मंत्री जनशिकायत निवारण केन्द्र या प्रधानमंत्री जनशिकायत निवारण केन्द्र में लोग अपनी शिकायतों को सोशल मीडिया के माध्यम से फोन नम्बर डालते है और उनका समाधान भी होता है। ठीक उसी प्रकार नगर पालिका रूद्रप्रयाग ने ये अच्छा कदम उठाकर जनता की समस्या घर बैठे अपने नगर पालिका हेल्पनम्बर फोन करके उपभोक्ता अपनी समस्या का समाधान कर सकते है। जिसके लिए हेल्पलाइन नम्बर भी जारी कर दिया दिया है। अध्यक्ष का कहना है कि 48 घण्टे में लोगों की क्षेत्र की समस्या का समाधान त्वरित गति से हो पायेगा। अगर बडी समस्या होगी तो उसके लिए सम्बधित विभाग के कर्मचारीयों को लिखा जायेगा। जिससे लोगो ंको राहत मिल पायेगी।

Related Articles

Back to top button