Blog
भारत के एक्शन से घबराया पाकिस्तान, देर रात LoC पर फिर की फायरिंग; सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
[30/04, 12:07 pm]
*भारत के एक्शन से घबराया पाकिस्तान, देर रात LoC पर फिर की फायरिंग; सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब*

_पाकिस्तान पहलगाम आतंकी हमले के बाद से लगातार नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। छठे दिन भी पाकिस्तानी सैनिकों ने नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टर में गोलीबारी की। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है।_
[30/04, 12:07 pm
*दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, आंधी और बारिश दिलाएगी गर्मी से राहत; 3 दिन का यलो अलर्ट*

_दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के बीच मौसम बदलने वाला है। आंधी और बारिश से मई की शुरुआत राहत भरी हो सकती है। मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट आएगी। अभी लू चलने के आसार नहीं हैं।_
[30/04, 12:07 pm] +
हमने पाकिस्तानी कलाकारों को सर आंखों पर रखा, लेकिन उन्होंने ऐसा कभी नहीं किया: जावेद अख्तर

जावेद अख्तर ने कहा कि भारत ने हमेशा खुले दिल से पाकिस्तानी कलाकारों का स्वागत किया है, लेकिन पाकिस्तान ने कभी भी भारतीय कलाकारों को वो सम्मान नहीं दिया।
[30/04, 12:07 pm]
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है.

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने देर रात करीब डेढ़ बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की.
इस दौरान उन्होंने दावा किया कि हमें विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली है, जो यह संकेत देती है कि भारत अगले 24 से 36 घंटों में सैन्य हमला कर सकता है

Like
Comment