BlogLife Styleएक्सक्लूसिव खबरेंटिहरी गढ़वालरुद्रप्रयाग

क्या कभी देखे आपने ऐसे जिलाधिकारी जो अपने जिले की ही चिन्ता नहीं करते दूसरे जनपद की चिन्ता भी करते हैं

क्या कभी देखे आपने ऐसे जिलाधिकारी जो अपने जिले ही चिन्ता नहीं करते दूसरे जनपद की चिन्ता भी करते हैं।
अधिकारी छुटटी का प्लान तैयार करते हैं लेकिन रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी एक ऐसी शख्सियत हमारे समाज के बीच है जो जिले की सबसे सर्बोच पद पर बिराजमान होने साथ-साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में छुटटी के दिन अपना अमूल्य समय बचाकर उन दूर दराज पहाड़ की गरीब असहाय महिला पुरूष / महिलाओं को देते हैं जो इतंजार में रहते है। जहां स्वास्थ्य सेवाओं की दुस्वारीयां आज भी बाट जोह रही हैं।
जी हॉ आज हम बात कर रहे हैं रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी डा0 सौरभ गहरवार की जो पेश से जिलाधिकारी के पद पर विराजमान हैं साथ में रेडियोलॉजिस्ट डाक्टर होने के नाते अपनी छुटटी का प्लान स्वास्थ्य सेवा में देते है।

रूद्रप्रयाग जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने टिहरी गढ़वाल के बिलेश्वर में किए 82 अल्ट्रासाउंड

जन सेवा के उद्देश्य से जिलाधिकारी सौरभ गहरवार अब तक बिलेश्वर में कर चुके हैं 1300 से अधिक अल्ट्रासाउंड

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग डॉ0सौरभ गहरवार जनपद रुद्रप्रयाग में प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाने के साथ ही अपनी सामाजिक जिम्मेदारी भी सजकता के साथ निभा रहे हैं। जिलाधिकारी लगातार बिलेश्वर सीएचसी में भी अल्ट्रासाउंड की सेवाएं दे रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र में लगातार अल्ट्रासाउंड की डिमांड आने के चलते जिलाधिकारी आज ;द्वितीय शनिवार को अवकाश के दिन, बिलेश्वर सीएचसी ;टिहरी, पहुंचे यहां उन्होंने विभिन्न महिलाओं समेत कुल 82 महिला पुरूषों का अल्ट्रासाउंड किया।

जनपद रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी संभालने से पूर्व डॉ0सौरभ गहरवार जनपद टिहरी में बतौर जिलाधिकारी एक साल तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसी दौरान उन्हें टिहरी के सीएचसी बिलेश्वर में अल्ट्रासाउंड डॉक्टर की कमी की जानकारी मिली। स्थानीय महिलाओं की समस्या को समझते हुए उन्होंने सीएचसी बिलेश्वर में अल्ट्रासाउंड करना शुरू किया। बता दें कि जिलाधिकारी सौरभ गहरवार सिविल सेवाओं में आने से पहले बतौर रेडियोलॉजिस्ट अपनी सेवाएं दे चुके हैं। टिहरी में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने लगातार सीएचसी बिलेश्वर में अपनी सेवाएं दी।

बीते वर्ष रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभालने के बाद भी बिलेश्वर के लोगों की जरूरत एवं भावनाओं को ध्यान में रखते हुए रुद्रप्रयाग से लगभग 90 किमी की दूरी पर स्थित बिलेश्वर सीएचसी में डॉण् सौरभ गहरवार लगातार अल्ट्रासाउंड की सेवाएं दे रहे हैं। आज ;शनिवार को,जिलाधिकारी बिलेश्वर सीएचसी पहुंचे और वहां उन्होंने महिलाओं समेत कुल 82 अल्ट्रासाउंड किए।उनके बिलेश्वर पहुंचने पर स्थानीय लोगों में काफी खुशी नजर आई। स्थानीय लोगों ने उनको धन्यवाद दिया। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार अब तक बिलेश्वर में 1300 से अधिक पुरूष एवं महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button