Blog

जिलाधिकारी एक्शन मोड में, गौरीकुंड घोड़ापड़ाव तक किया स्थलीय निरीक्षण*

*आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी एक्शन मोड में, गौरीकुंड घोड़ापड़ाव तक किया स्थलीय निरीक्षण*

*जिलाधिकारी के नेतृत्व में समस्त प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया यात्रा मार्ग पर तैयारियों का जायजा*

*यात्रा को सुरक्षित, स्वच्छ व सुगम बनाने हेतु विभागों को यात्रा से जुड़े कार्य 15 मार्च तक पूर्ण करने के दिए निर्देश*

आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 को सुव्यवस्थित, सुरक्षित, पर्यावरण अनुकूल एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग द्वारा तैयारियों को युद्धस्तर पर गति दी जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने आज रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड होते हुए घोड़ापड़ाव तक यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उनके नेतृत्व में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी यात्रा मार्ग का विस्तृत जायजा लिया तथा अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग-107 की स्थिति का अवलोकन करते हुए भू-स्खलन एवं भू-धंसाव संभावित क्षेत्रों जैसे बांसवाड़ा, काकड़ागाड़, गुप्तकाशी तिराहा, बड़ासू, खुमेरा, मैंखंडा, रामपुर एवं मुनकटिया आदि संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क पर पड़े मलबे को तत्काल हटाने, सिंकिंग जोन एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों पर आवश्यक ट्रीटमेंट व सुरक्षा कार्य निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

  1. जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व किसी भी स्थिति में सड़क पर अवरोध नहीं रहना चाहिए। राष्ट्रीय राजमार्ग की अधिग्रहित भूमि पर अतिक्रमण की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने अतिक्रमण हटाने एवं बाजार क्षेत्रों में अवैध कब्जों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही मार्ग पर चट्टानों में फंसे पत्थरों को हटाने, आवश्यक पैचवर्क, झाड़ी कटान, साइनेज, क्रैश बैरियर तथा सौंदर्यीकरण कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने को कहा।

Related Articles

Back to top button