एक्सक्लूसिव खबरेंरुद्रप्रयाग

8 महिने बीत जाने के बाद भी नहीं मिला आपदा पीड़ितों को मुआवजा

महिने बीत जाने के बाद भी नहीं मिला आपदा पीड़ितों को मुआवजा।
केदारनाथ की विघायक आशा नौटियाल ने कहा जल्द ही आपदा की धनराशि अवमुक्त कर दी जायेगी।
5 हजार लोग हुए थे इस आपदा में प्रभावित ,कुछ लोग कर रहे हैं राजनीति

केदारनाथ में 2024 में 31 जुलाई को केदारनाथ के घिनुरपानी, छोटी लिनचोली, रामबाड़ा में दैवी आपदा यानि बादल फटने के कारण कई लोगों की मौत हो गयी थी तो कई लोगों की दुकाने छतिग्रसत हो गयी थी। लोगों के घोडे खच्चर डन्डी कन्डी होटल ढाबे छतिग्रस्त हो गये थे लोग बेरोजगार हो गये थे प्रदेश के मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्धारा आपदा के लिए 9 करोड़ 8 लाख की धनराशि स्वीकृत की गयी थी। लेकिन जिन लोगों के नाम दिये गये थे। वे मैचिंग नही किये जा रहे थे। केदारनाथ की विघायक ने कहा कि लोग राजनीति कर रहे हैं। जल्द ही छूटे हुए लोगों को मुआवजे की धनराशि भेज दी जायेगी। क्येंकि जिला प्रशासन सभी खाता नम्बर और चैक नम्बर फोन मैच कर रहे हैं लेकिन कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं जो गलत है। सभी प्रभावितों को धनराशि उपलब्ध कर दी जायेगी।

Related Articles

Back to top button