Blog

घर के आंगन से गुलदार 5 साल के बच्चे को उठा के ले गया।

रूद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि विकास खंड के सारी गांव में,सांय 5 बजे के आस पास घर के आंगन से गुलदार 5 साल के बच्चे को उठा के ले गया। रेस्क्यू जारी।।
रुद्रप्रयाग – अगस्त्यमुनि विकास खण्ड के न्याय पंचायत सारी से दुःखद घटना का समाचार आ रहा है। यहां सिंद्रवाणी गांव मे गुलदार एक पांच वर्षीय बालक को घर के आंगन से उठाकर कर ले गया। गांव वाले खोजबीन में लगे हुए हैं लेकिन कोई सफलता अभी तक नहीं मिली पाई है।
घटना सांय लगभग पांच बज कर 30 मिनट की बताई जा रही है। जब सिन्द्रावाणी गांव में पांच वर्षीय दक्ष को आंगन के एक कोने पर स्थित शौचालय से गुलदार उठा ले गया। पास में खड़ी बच्चे की मां की चीख-पुकार सुनकर आते तब तक ग्रामीणों इकठ्ठा होते तब तक गुलदार बच्चे को जंगल की ओर ले गया, काफी खोजबीन के बाद भी ग्रामीणों को कोई सफलता नहीं मिली।
ग्रामीणों द्वारा सूचना बन विभाग को दी जा चुकी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहसत का माहौल है। बन विभाग की टीम मौके के लिये रवाना हो गयी। रेस्क्यू जारी।

Related Articles

Back to top button